गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज सुंदर नगर की वित्तविहीन शिक्षिकाए अनिशचितकालीन धरने पर
कानपुर नगर, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज सुंदर नगर की वित्तविहीन शिक्षिकाए अनिशचितकालीन धरने पर हैं , इन शिक्षिकाओं का कहना है कि माननीय उच्च न्यायालय में इन शिक्षिकाओं के नियुक्ति एवं वेतन संबंधी याचिका में प्रबंधक महोदय द्वारा गलत सूचनाएं भेजी जा रही हैं और उनका निरंतर उत्पीड़न हो रहा है, जिससे मजबूर होकर शिक्षिकाओं ने धरने का निर्णय लिया।
विद्यालय प्रबंधक से बार बार कहने के बाद भी उन्होंने वार्ता तक के लिए नहीं बुलाया।जिससे शिक्षिकाओं में रोष एवं आक्रोश व्याप्त हो गया है।
धरने की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र द्विवेदी,जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, महामंत्री डॉ राहुल मिश्रा, शैलेन्द्र अवस्थी आदि संगठन के लोग पहुंचे और धरने को समर्थन किया। धरने में पीडित शिक्षिकाएं रविंदर कौर, सुरिंदर कौर, अमित कौर ,मनप्रीत कौर, दलजीत कौर, रविंदर कौर(द्वितीय), अनिता अवस्थी अनिशिचत कालीन के लिए बैठी है।
गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज सुंदर नगर की वित्तविहीन शिक्षिकाए अनिशचितकालीन धरने पर
Leave a comment
Leave a comment




