अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक
कानपुर नगर, अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ जनपद ललितपुर द्वारा विकसित “LALITPUR MONITORING DASH BOARD” के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक के दौरान पोर्टल की कार्यप्रणाली, विवेचनाओं एवं एफआईआर की प्रभावी मॉनिटरिंग, पारदर्शिता तथा समयबद्ध निस्तारण में इसकी उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की गई। वीडियों कांफ्रेसिंग में आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी व यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर उपस्थित रहे।
हरिओम की रिपोर्ट




