*🙋♂️आज के मुख्य समाचार*
*06-07-2026*
====================================
🎙️भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून और तेज। मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी। कई राज्यों में तेज़ वर्षा की चेतावनी।
🎙️केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपये की लागत वाले रक्षा विनिर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी।
🎙️विदेश मंत्री एस. जयशंकर पश्चिम एशिया की छह दिवसीय यात्रा पर, दोहा में कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुर-रहमान बिन जसीम अस्सानी से मुलाकात की।
🎙️ओपेक प्लस ने बाजार स्थिरता में सहयोग के लिए अगले महीने से प्रतिदिन 188,000 बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
🎙️टी-20 क्रिकेट विश्व कप में, लॉडर्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला हुआ।
🎙️खबर मिली है कि नॉर्वे से हारने के बाद ब्राजील आधिकारिक तौर पर फीफा विश्व कप से बाहर हो गया है।
==================




