*💁🏻♂️देश और दुनिया से जुड़ी अहम खबरें*
*06/07/2026*
====================================
▶️ट्रम्प बोले-एक हमले में ईरानी लीडरशिप खत्म कर सकते थे, ईरान का जवाब- तुम्हारे पास न सभ्यता, न सम्मान; खामेनेई के जनाजे में उमड़े लाखों लोग।
⬇️
अमेरिका में आजादी के 250 साल का जश्न: ट्रम्प बोले- अमेरिका को कम्युनिज्म नहीं चाहिए, हमने इसके खिलाफ दुनियाभर में जंग लड़ी।
⬇️
वॉशिंगटन में इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी, राजधानी जगमगाई: न्यूयॉर्क में एयर शो, मियामी में कॉन्सर्ट; आजादी के जश्न में डूबे अमेरिकी नागरिक।
⬇️
राम मंदिर दान घोटाला: मोहन भागवत की दो टूक, कहा-हर पापी को मिले सख्त सजा; बच्चों के डिप्रेशन पर भी जताई चिंता।
⬇️
जम्मू-कश्मीर की किताब में आतंकी हाफिज सईद को महान बताया: FIR दर्ज, 8 अफसर सस्पेंड; भाजपा बोली- ये एकेडमिक जिहाद, बुक बैन करें।
⬇️
महाराष्ट्र में वॉटरफॉल में फंसे 100 टूरिस्ट: रस्सी के सहारे रेस्क्यू; वसई में 20 कारें डूबीं; छत्तीसगढ़ में घरों में पानी घुसा; गुजरात में कार बही।
⬇️
ममता बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा: गद्दारी की भी एक सीमा होती है; बागी नेताओं को चुनौती- हिम्मत है तो भाजपा में शामिल हों।
⬇️
जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी मारे जाने की खबर: एक पहलगाम हमले के बाद बनी हिट लिस्ट में शामिल था; शोपियां में 3 घंटे चला एनकाउंटर।
⬇️
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन: नाना से महाभारत सुनाने की मिली थी प्रेरणा, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई।
⬇️
अयोध्या: पोस्टर पर लिखा- चंदा चोर पार्टी का प्रवेश वर्जित: भाजपा अध्यक्ष पहली बार बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं; आज 5 आरोपियों से पूछताछ संभव।
⬇️
प्रयागराज-बलिया समेत 5 शहरों में बारिश, 25 में अलर्ट: बरेली से सटे हल्द्वानी में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग; यूपी में 44% कम बरसा मानसून।
⬇️
5 दिन बाद महिला का शव कब्र से निकाला: मुजफ्फरनगर में परिजनों ने पति-ससुर पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
⬇️
बुलंदशहर में विधवा मां ने नवजात को जिंदा दफनाया, जानवरों ने खा लिया पैर, पुलिस ने खोदकर निकाला शव; जेठानी ने कराई FIR
⬇️
मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में बेटी की शादी से पहले जल गया दहेज: भीषण आग नकदी और जेवर राख, रिश्तेदारी में गया था परिवार।
⬇️
सहारनपुर सपना हत्याकांड में पति समेत 5 को उम्रकैद-1 बरी: 50-50 हजार का जुर्माना लगाया, कोर्ट ने 7 साल बाद फैसला सुनाया।
⬇️
लाइनमैन को शराब नहीं मिली तो ठेके की बिजली काटी: सहारनपुर में सीढ़ी लेकर पहुंचे चार लोग, खंभे पर चढ़कर काटी लाइन।
⬇️
बिजनौर में सड़क सुरक्षा अभियान: एआरटीओ-पीटीओ ने 95 वाहनों का चालान किया, हाईवे और टोल प्लाजा पर सघन जांच।
==================




