💁🏻♂️*02 जुलाई, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा- *आवारा कुत्तों को हटाने के लिए क्या किया, पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन भी जरूरी*, पंजीकरण नहीं कराने वाले मालिकों पर लगेगा जुर्माना
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य की सीमा (मध्य प्रदेश बॉर्डर) पर पहुंचा मानसून, कल उदयपुर में दिन में तापमान 36.5 और रात को 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@38.8, राजसमंद@35.3
🔸 *सीबीएसई 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को*, आवेदन 8 तक
🔸 कार खराब होने का बहाना, *मदद मांगने के बहाने घर से बुलाया, फिर युवक का किडनैप*, जंगल में ले जाकर जान से मारने की कोशिश की, चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया की घटना
🔸 *अमरनाथ यात्रा आज से शुरू*: पहला जत्था सुबह 4:30 बजे रवाना
🔸 विदेश सचिव *विक्रम मिसरी का कार्यकाल एक साल के लिए गया बढ़ाया*
🔸 *पत्नी की तकिया से मुंह दबाकर हत्या के बाद शव को कोबरा से डसवाया*, इंदौर में पूर्व बैंक मैनेजर को उम्रकैद की सजा
🔸 राम मंदिर चढ़ावा चोरी: *आरोपी लव कुश मिश्रा के घर चलेगा बुलडोजर*! अथॉरिटी ने थमाया नोटिस
🔸 लेफ्टिनेंट जनरल *संदीप जैन ने संभाली वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की जिम्मेदारी*, LOC से सूडान तक कर चुके हैं काम
🔸 *दोहा में अमेरिका-ईरान की बातचीत में प्रगति*, अगली बैठक पर बनी सहमति
🔸 *पाकिस्तान में तोड़ा गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा*, भारत ने सुनाई खरी-खोटी
🔸 *सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल*, विदेश मंत्री बोले- भारत से बातचीत से निकालेंगे रास्ता
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: झारखंड में 2016 में शुरू हुई थी 26 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया, उसी के तहत 29 जून को 1042 शिक्षकों को बांटे गए ज्वाइनिंग लेटर, लेकिन सरकारी फाइलों की रफ्तार ऐसी रही कि कुछ शिक्षकों का करियर शुरू होने से पहले ही “हो गया “समाप्त”, पलामू के एक शिक्षक को मिली नौकरी, मगर वे एक महीने ही कर चुके 60 वर्ष पार, यानी सरकार बोली- “आप हैं चयनित”, कैलेंडर बोला-“अब अगली पीढ़ी को दीजिए मौका”, “आप हैं वंचित”, उधर जामताड़ा के शिक्षक 29 जून को हुए ज्वाइन, 30 जून को हुए रिटायर, सरकारी नौकरी का ऐसा “वन-डे करियर” देख क्रिकेटर भी पड़ जाए सोच में, इतनी छोटी पारी तो हमने भी नहीं खेली, कोई लाओ सरकार को होश में, लोग ले रहे मजे, कस रहे तंज – जॉइनिंग की मिठाई खाई, अगले दिन हुई विदाई, सरकारी स्पीड देखकर, घड़ी भी शर्माई
🔸 जेब में गर्माहट महसूस होने पर *मोबाइल को किया बाहर निकालने का प्रयास, हाथ में फटा*, बच्चा घायल, भीलवाड़ा के शाहपुरा के देवखेड़ा की घटना
🔹 क्रिकेट: *बारिश में धुला भारत-इंग्लैंड का पहला टी20 मैच*, अभिषेक शर्मा बने टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बेटसमैन




