💁🏻♂️*सुबह देश राज्यों के मुख्य समाचार*
1.*केंद्र सरकार ने दिल्ली और उत्तरप्रदेश में 14000 करोड़ रुपये से अधिक की दो बड़ी राजमार्ग सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी*
2.*बंगाल में संभव है तो दक्षिण में क्यों नहीं! विपरीत परिस्थितियों पर विजय पाने में पश्चिम बंगाल ही एक मिसाल बोले मोहन भागवत*
🪯*पश्चिम बंगाल समाचार*
👇🏻
1.*अभिषेक बनर्जी के ‘सेवाश्रय’ में कथित अनियमितताओं की होगी जांच! एफआईआर दर्ज होने के दिन ही बिष्णुपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान*
2.*आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं*
3.*पांच साल पुराने ईंट-भट्ठा हिंसा और लूट मामले में अनुब्रत मंडल की मुश्किलें बढ़ीं।अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी*
4.*जबरन फ्लैट कब्ज़ा मामले में तृणमूल नेता जयप्रकाश मजूमदार को अंतरिम जमानत, हाई कोर्ट से शर्तों के साथ मिली राहत*
5.*SIR की विचाराधीन सूची में शामिल नामों के निपटारे की जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को सौंपी। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को शामिल कर एक ट्रिब्यूनल का गठन किया*
6.*सोमवार से सियालदह से बारासात के बीच नई एसी लोकल ट्रेन सेवा शुरू होगी। इसके साथ ही कई नई लोकल ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जाएगा*
.
7.*आरजी कर अस्पताल वित्तीय अनियमितता मामले में पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के खिलाफ कार्रवाई के लिए ईडी को मंजूरी मिल गई*
8.*100 करोड़ रुपये की संपत्ति घोटाला मामले में अभिषेक बनर्जी के करीबी देबराज चक्रवर्ती पुरुलिया से गिरफ्तार,अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद थे फरार*
*🪯राष्ट्रीय समाचार*
👇🏻
1.*प्रति विधायक 35 करोड़ रुपये की पेशकश! तमिलनाडु में विजय सरकार को गिराने की साजिश के आरोप में तीन गिरफ्तार, निशाने पर स्टालिन*
2.*’मुझे ढाई साल से सिर्फ असहयोग और उपेक्षा ही मिली’,दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय के कथित पत्र से मध्य प्रदेश की सियासत में हड़कंप; कांग्रेस हमलावर*
3.*दिल्ली जिमखाना क्लब की जमीन पर कब्जा लेने की दिशा में फिर सक्रिय हुआ केंद्र, बेदखली कानून के तहत नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए तलब किया*
4.*फोन नंबर के बिना व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने की सुविधा साइबर अपराध बढ़ा सकती है, केंद्र ने मेटा को ‘यूज़रनेम’ फीचर बंद करने का निर्देश दिया*
5.*विक्रम मिसरी अब 2027 तक रहेंगे विदेश सचिव, केंद्र सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार दिया*
6.*खामेनेई के जनाजे में शामिल होने तेहरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती,ईरान ने पीडीपी प्रमुख को भी अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता भेजा था*
7.*GST से सरकार को जून महीने में 1 लाख 94 हजार 812 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह पिछले वर्ष जून की तुलना में 13.9% अधिक है*
8.*राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक नया खुलासा. गिरफ्तार 8 आरोपियों में से 6 वाराणसी की एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारी थे. SBI की स्थानीय ब्रांच की सिफारिश पर इन्हें कैश काउंटिंग टीम के लिए हायर किया गया था*
*🪯अंतरराष्ट्रीय समाचार*
👇🏻
1.*भारत ने पाकिस्तान के फारूकाबाद में स्थित 125 वर्ष पुराने पवित्र गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को ध्वस्त किए जाने की कड़ी निंदा की है*
2.*ब्रिटेन के एसेक्स में एक दो-सीटर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई*
*🪯खेल समाचार*
👇🏻
1.*इंग्लैंड के विरुद्ध पहले T20 में दूसरी पारी में बारिश के कारण मैच रद्द।भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 189 रन बनाये थे*
*🪯फीफा वर्ल्ड कप 2026*
👇🏻
1.*इंग्लैंड की डीआर कांगो पर 2-1 से जीत,इंग्लैंड की जीत में केन बने संकटमोचक,विश्व कप में बड़े उलटफेर को टाला*
2.*अतिरिक्त समय में गोल कर बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हरा कर अंतिम 16 में प्रवेश किया।*




