शहर में आज होगी यूपी टीईटी की परीक्षा
– 2,3 व 4 जुलाई को शहर के 32 केंद्रो पर सम्पन्न कराई जायेगी परीक्षा
कानपुर नगर, आज 2 जुलाई को कानपुर नगर में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्तीके लिए अनिवार्य उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा(यूपी टीईटी) शुरू होगी। यह परीखा दो, तीन तथा चार जुलाई को शहर के 32 केंद्रो पर सम्पन्न कराई जायेगी।
आज से शहर में शुरू होने वाली यूपी टीईटी की परीक्षा 32 केंदो में कराई जा रही है। इस परीक्षा में 70,317 अभ्यर्थी शामिल हो रहे है। परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्रो पर व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गयी है। यह परीक्षाएं राजकीय व अनुदानित कालेज व महाविधालयों में कराई जा रही है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पहली बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग टीईटी करा रहा है। बताया गया कि दिव्यांग अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र उनके गृह जनपद में बनाया गया है। तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के प्रत्येक पाली में 10,063 अभ्यर्थी शामिल होगें। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और अभ्यर्थियों की जांच में लापरवाही न बरतने के निर्देश जारी किए गये है।
हरिओम की रिपोर्ट




