*थाना सीसामऊ में 5 साल से जमे कांस्टेबल पर अपराधियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप, CM और कमिश्नर से शिकायत*
*डिस्ट्रीक हेड राहुल द्विवेदी*
सीसामऊ थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर अपराधियों को बढ़ावा देने और उन्हें संरक्षण देने का बेहद गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
आरोपी पुलिस कर्मचारी अनिल कुमार वर्ष 2021 से लगातार सीसामऊ थाने में ही कांस्टेबल के पद पर तैनात है। इतने लंबे समय से एक ही जगह जमे होने के कारण उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
शिकायती पत्र में आरोप है कि क्षेत्र के शातिर अपराधी और दबंग कथित तौर पर इसी कांस्टेबल अनिल कुमार के इशारे पर गांजे की तस्करी और अवैध हथियारों के बल पर इलाके में दहशत फैलाते हैं।
पीड़ित विनोद कुमार का आरोप है कि कांस्टेबल अनिल कुमार अपराधियों को पकड़कर थाने से ही छोड़ देता है और उनके खिलाफ होने वाली हर कानूनी कार्रवाई को रफा-दफा करने का “ठेका” लेता है।
इलाके में हुई हालिया आगजनी की बड़ी घटना के बाद भी आरोपी पुलिसकर्मी द्वारा नामजद अपराधियों को लगातार बचाया जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार की जान को खतरा बना हुआ है।




