न्यायालय ने जीआरपी थाने में तस्करों से जप्त किए गांजे को नष्ट व जलाने का दिया आदेश
ऑपेरशन दहन के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी ने 63.315 किलोग्राम गांजे को किया नष्ट व स्वाहा मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग पचास लाख
कानपुर
सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन पर चोरी, छिनैती व मादक पदार्थ की तस्करी के लिए रेलवे पुलिस मुस्तैद इसी कड़ी के चलते जीआरपी थाना अंतर्गत 01/03/26 से 30/06/26 के मध्य नारकोटिक्स ड्रग्स एंड सूक्ट्रापिक सुब्सटेंस , जप्ती भंडाकरण और निपटान 2022 के अंतर्गत माननीय न्यायालय एडीजे 21 के एनडीपीएस स्पेशल जज ने चार अभियोगों से संबंधित कुल 63.315 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट करने का आदेश दिया।
तस्करी करने वाले तस्करों को पकड़ कर उनपर एनडीपीएस की कार्यवाही करते हुए जिस मादक पदार्थ को बरामद व जप्त किया गया।30 जून 2026 को गठित टीम से स्नेहा तिवारी अपर पुलिस उपायुक्त हेडक्वार्टर उपनिरीक्षक सुधीर कुमार , ड्रग डिस्पोजल कमेटी कार्यालय कानपुर नगर , प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह जीआरपी थाना मालखाना कानपुर सेंट्रल
नष्ट करने वाले मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग पचास लाख रुपए




