किलकारी हॉस्पिटल में सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं को बांटा शरबत
कानपुर। कल्याणपुर के पनकी रोड स्थित किलकारी हॉस्पिटल में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। पाठ में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। आयोजन में अस्पताल संचालक आदर्श द्विवेदी, डॉ. सत्यम गुप्ता, डॉ. अरुण कृष्णावत और डॉ. सुबोध सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन निर्मल द्विवेदी, सार्थक द्विवेदी और अमर शर्मा ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों ने भी सहभागिता निभाई। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सेवा भावना और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ। हॉस्पिटल में सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं को बांटा शरबत
कानपुर। कल्याणपुर के पनकी रोड स्थित किलकारी हॉस्पिटल में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। पाठ में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। आयोजन में अस्पताल संचालक आदर्श द्विवेदी, डॉ. सत्यम गुप्ता, डॉ. अरुण कृष्णावत और डॉ. सुबोध सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन निर्मल द्विवेदी, सार्थक द्विवेदी और अमर शर्मा ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों ने भी सहभागिता निभाई। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सेवा भावना और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ।
हरिओम की रिपोर्ट