हाईवे किनारे 45 वर्षीय व्यक्ति का पडा मिला शव
– मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की छानबीन, शव के शिनाख्त के प्रयास
कानपुर नगर, कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे के किनारे महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति का झाडियों में शव पडा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाई शुरू करते हुए शव के शिनाख्त करने के प्रयास शुरू किया।
जानकारी के अनुसार थाना महारापुर क्षेत्र नेशनल हाईवे के किनारे छिवली नदी, अमलिहा बाबा मंदिर के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव झाडियों में पड मिला। शव पडे होने की जानकारी राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गयी। पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गयी और जांच शुरू की गयी। इस बीच पुलिस ने शव के प्रयास जारी रखे। पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से खाली बोतलो के ढक्कन मिले जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि मृतक की मानसिक हालत ठीक नही थी वहंी यह भी बताया कि इसकी भी आंशका है कि गर्मी के कारण इसकी मौत हो गयी है। थाना महाराजपुर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बताया कि शव के शिनाख्त के लिए आसपास के लोगो व गांवो के साथ कानपुर से लगे जनपदो में भी संपर्क किया जा रहा है साथ ही सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। बताया कि मृतक के पास से कोई भी ऐसे कागजात नही मिले है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
हाईवे किनारे 45 वर्षीय व्यक्ति का पडा मिला शव – मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की छानबीन, शव के शिनाख्त के प्रयास
Leave a comment
Leave a comment




