कोच, रेफरी व खिलाडियों की खोज के लिए चलाया जायेगा अभियान
कानपुर नगर, तीरंदाजी खेल को बढावा देने के लिए कोच, रेफरी तथा खिलाडियों की खेाज का अभियान जुलाई में चलाया जायेगा तथा इसके लिए स्कूल स्तर पर निःशुल्क कार्यशाला का भी आयोजन किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला आर्चरी एसोसिएशन के सचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि तीरंदाजी खेल को बढावा देने के उद्देश्य से बीते दिनों लखनऊ के राज्यकर भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें नए कोच, रेफरी तथा खिलाड़ियों की खोज के अभियान पर चर्चा की गयी थी। उन्होने बताया कि रैंकिंग टूर्नामेंट प्रशिक्षण, कैंप, सकूल स्तर पर निःशुल्क कार्यशाला का आयोजिन किया जायेगा यह कार्यशाला जुलाई माह में नगर के एक दर्जन से अधिक सकूलों में आयोजित की जायेगी साथ ही खेल में पदक जीतने वाले खिलाडियों को जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जायगा। उन्होने कहा कि उभरते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा को संवारने के लिए उपकरण प्रदान करने तथा खिलाउियों के पंजीकरण पर बैठक के दौरान सहमति बनी है साथ ही उन्होने बताया कि प्रोफेशनल ट्रेनिंग कैंप अनुभवी कोच की देखरेख में आयोजित होगा।
हरिओम की रिपोर्ट




