बुंदेलखण्ड अध्यक्ष का कानपुर गंगापुल पर किया गया भव्य स्वागत
– भीषण उमस और गर्मी के बीच स्वागत देख बुंदेलखण्ड अध्यक्ष हुए गदगद
कानपुर नगर, बुंदेलखण्ड के नव निर्वाचित अध्यक्ष राम किशोर साहू अपना पद ग्रहण करने के लिए कानपुर पहुंचे। कानपुर पहुंचने पर जाजमऊ गंगा पुल पर एकत्र भाजपाईयों ने बडे जोश के साथ उनका स्वागत किया। उन्हे माला पहनाकर नारेबाजी की। इसके उपरान्त हरजेन्दर नगर चैराहे पर युवा नेता करन महाना द्वारा उनका स्वागत किया गया।
बतादें कि राम किशोर साहू को बंदलेखण्ड का नव निर्वाचित अध्ययक्ष चुना गया है। सोमवार को पद ग्रहण करने के लिए वह कानपुर पहुंचे। भीषण गर्मी के बावजूद वहां बडी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उपस्थित रहे। उनके आगमन पर उनका माल्यापर्ण किया गया तथा जिंदाबाद के नारे लगाये गये। राम किशोर साहू अपना भव्य स्वागत देख गदगद हो गये और हाथ जोडकर सभी का अभिवादन किया। इसके उपरान्त वह हरजेन्दर नगर चैराहा पहुंचे, जहां क्षेत्र के विधायक सतीश महाना के पुत्र करन महाना द्वारा उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान राम किशोर साहू को पटका पहना कर तथा उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, विधायिका नीमिला कटियार आदि अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
हरि ओम की रिपोर्ट




