*🌍टॉप 18 ब्रेकिंग न्यूज़ हैडलाइन*
*🔰देश राज्यों की बड़ी खबरें*
*27/06/2026*
*००००००००००००००००००००००००००*
*1.* अमेरिकी सेना ने ईरान के ड्रोन और मिसाइल ठिकानों पर किए हमले; युद्धविराम पर मंडराया संकट।
*2.* अमेरिकी कंपनियों पर टैक्स लगा तो सामान पर लगाऊंगा 100% टैरिफ’, ट्रंप की यूरोपीय देशों को चेतावनी।
*3.* ITC चेयरमैन संजीव पुरी के वेतन में 6.8% की कटौती, वित्त वर्ष 2026 में मिले 23.91 करोड़ रुपये।
*4.* जमीन तथा लव जिहाद सहित धर्मांतरण के खिलाफ भी जल्द लाएंगे सख्त कानून, बोले CM शुभेंदु।
*5.* कांग्रेस की 33 वर्षों पहले बामफ्रंट के राज में 21 जुलाई को धर्मतल्ला में चलाई गई गोलियों की फाइल खोलकर उस वक्त के गृह सचिव तथा वर्तमान TMC नेता मनीष गुप्त की भूमिका की जांच की मांग।
*6.* ईस्ट कोलकाता मेट्रोपॉलिटन इलाके में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण को लेकर HC का सख्त रूख, 14 जुलाई को KMC प्रशासक, दक्षिण 24 परगना DM सहित 3 अधिकारियों को हाजिर होने का निर्देश।
*7.* आंख के इलाज के लिए विदेश क्यों जाएंगे? अभिषेक बाबू, SSKM में हम अच्छी व्यवस्था कर देंगे, आयुष्मान भारत कार्ड भी है, खर्च की चिंता नहीं करनी होगी’, मंत्री अग्निमित्रा पाल का तंज।
*8.* विधाननगर वार्ड 35 TMC ऑफिस में गर्भ निरोधक-महिलाओं का ड्रेसिंग ड्रॉवर-बेड-तकिया देखकर स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी हैरान, पार्षद जयदेव नस्कर ‘लापता’।
*9.* मुर्शिदाबाद में हारने के बावजूद, एक-दो लोग खुद को विधायक मान रहे, एक बार जब मैं मुसलमानों को एकजुट करके ज़ोरदार हमला बोलूंगा, तो तुम्हें भागने का रास्ता भी नहीं मिलेगा’, विधायक हुमायूं कबीर की हुंकार।
*10.* मुंबई-नागपुर की एक फ्लाइट में CM देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र में अटकलों का दौर शुरू।
*11.* हकलाने-हेयरविग की वजह से सिया गोयल को पसंद नहीं था केतन अग्रवाल, पुणे पुलिस को बताया- शादी के लिए मना किया, लेकिन केतन नहीं माना।
*12.* निहंगों का उत्तराखंड सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, गिरफ्तार साथियों की रिहाई सहित 4 मांगें पूरी न होने पर बैरियर तोड़ने की चेतावनी।
*13.* गाजियाबाद: तेरहवीं के बाद घर लौटा मरा हुआ बेटा! मां ने कद-काठी से की थी शव की पहचान।
*14.* शिंदे की शिवसेना की महिला जनप्रतिनिधियों को ‘वेश्याएं’, राजनीतिक विरोधियों को ‘सांड’ कहते हैं संजय राउत, सांसद ज्योति वाघमारे की राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत।
*15.* हरियाणा: 15 IPS, 21 HPS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों के DSP भी बदले; दिल्ली: दूसरे दिन भी 10 अफसरों का तबादला।
*16.* वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 920 लोगों की मौत, 3360 जख्मी।
*17.* आसमान से बरसी तबाही: यूक्रेन ने रूस पर एक साथ दागे 1000 ड्रोन, कई प्रांतों में मची तबाही।
*18.* SEBI ने खारिज की अंबानी और रिलायंस इंफ्रा की सेटलमेंट याचिका; ₹6526 करोड़ के हेरफेर का मामला।
==================




