*खाकी की ईमानदारी ने जीता दिल, ₹20 हजार से भरा खोया पर्स सुरक्षित लौटाया*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
*कानपुर कमिश्नरेट साउथ जोन के हनुमंत विहार थाना पुलिस का सराहनीय कार्य..!*
*बर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की मिसाल देखने को मिली। बी-610 विश्व बैंक निवासी मधु पत्नी रवि सिंह यादव श्याम नगर स्थित ज्वेलर्स की दुकान जा रही थीं। इसी दौरान टिंकू ढाबा के पास उनका पर्स रास्ते में गिर गया।*
*पर्स में रखे दो छोटे पर्सों में करीब ₹20 हजार नकद थे। पर्स में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उस्मानपुर चौकी प्रभारी प्रदीप सिरोही ने तुरंत महिला से संपर्क किया और उन्हें चौकी बुलाया।*
*सत्यापन के बाद पुलिस ने पूरा पर्स और उसमें रखी पूरी नकदी सुरक्षित महिला को सौंप दी। खोई हुई रकम वापस मिलते ही महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।*
*क्षेत्र में इस सराहनीय कार्य की चर्चा है। लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य ही खाकी पर जनता का भरोसा और मजबूत करते हैं।*




