*नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, फरार वांछित आरोपी अंकित गिरफ्तार.!*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
*कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन डीसीपी,एडीसीपी के निर्देश के तहत बर्रा थाना प्रभारी रविन्द्र श्रीवास्तव सहयोगी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में लगातार अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना हाजा पर दर्ज मुकदमे में नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए उसे लेकर फरार चल रहे वांछित आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी शास्त्री चौक स्थित मंदिर के पास से की गई।*
*पुलिस के अनुसार अपहरण के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बर्रा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया।*
*बरामद नाबालिग को महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में संरक्षण में दिया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।*
*इस कार्रवाई में बर्रा थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने त्वरित कार्रवाई कर अपहृता को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की।*




