कृषि तकनीकी सहायक पद पर चयन में सीएसए के छात्रों का दबदबा
कानपुर नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर की सेवायोजन निदेशक डॉक्टर विजय यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा कृषि तकनीकी सहायक के 3446 पदों को विज्ञापित किया गया था, जिसमें चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में अध्यनरत 125 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पारा आउट छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है, जिनका ऑकलन किया जा रहा है।
डा० विजय कुमार यादव, निदेशक सेवायोजन ने अवगत कराया है कि इन छात्र-छात्राओं की सेवायें कृषि विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की तकनीकियों, बीजों एवं उत्पादन अवययों आदि किसानों को उपयोग कराने में सहयोग करने के साथ ही भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में कृषकों को जागरूक करने में ली जायेंगी। प्रदेश के विभिन्न संस्थानों से विकसित तकनीक, फसलों की प्रजातियों के प्रदर्शनों को आयोजित करने एवं प्रजाति परीक्षण करने में भी योगदान देंगे। पादप सुरक्षा से सम्बंधित रसायनों जिसमें कीटनाशक, खरपतवारनाशक तथा फफूँदीनाशक रसायनों के प्रयोग की जानकारी भी कृषकों तक पहुँचाने का कार्य किया जायेगा। इतनी बड़ी संख्या में तकनीकी सहायकों की नियुक्ति से प्रदेश में फसल, बागवानी, पशुपालन आदि की उत्पादकता में लक्ष्य के अनुरूप वृद्धि द्वारा किसानों की आय एवं आजीविका में बढ़ोतरी होगी। प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती को भी बढ़ाने में इनका योगदान महत्वपूर्ण होगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि कुलपति डा० संजीव गुप्ता ने सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में हर्ष की लहर है।
कृषि तकनीकी सहायक पद पर चयन में सीएसए के छात्रों का दबदबा
Leave a comment
Leave a comment




