*घाटमपुर में महिला कांस्टेबल प्रियंका ने चूड़ी पीसकर खाई, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती*

*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
घाटमपुर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका ने कथित तौर पर पति से फोन पर हुए विवाद के बाद गुस्से में चूड़ी पीसकर खा ली। घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे थाने में हड़कंप मच गया।*
बताया गया कि मंगलवार को प्रियंका थाने के CCTNS कक्ष में ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान पति से फोन पर बातचीत हुई, जो विवाद में बदल गई। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।*
साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।*
घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला कांस्टेबल का उपचार कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।*
कानपुर डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी