विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां का 70 वर्ष में निधन
– लीवर संक्रमण से थी ग्रसित, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज
– बिठूर की राजनीति में मानी जाती थी बडा चेहरा, कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर रही मनोनीत
कानपुर नगर, कानपुर के बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा की 70 वर्षीय माताजी का सोमवार की देर रात लगभग ढाई बजे दिल्ली के एक अस्पताल में निधन को गया। उनकी माता लीवर संक्रमण से ग्रसित थी और दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए उनहे तीन महीने पहले भर्ती कराया गया था। बिठूर की राजनीति में बडा चेहरा माने जाने वाली विधायक की माता की मृत्यु का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी।
बतादें कि विधायक अभिजीत सिंह सांगा की माता निर्मला सिंह एक रसूखदार महिला थी और बिठूर की राजनीति में उनका बडा दबदबा था। आप लगातार कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी। 70 वर्षीय निर्मला सिंह लीवर संक्रमण की बीमारी से ग्रसित थी और इसके चलते उन्हे इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। सोमवार की देर रात लगभग ढाई बजे उनका देहांत हो गया। इस समाचार से बिठूर क्षेत्र में शोक की लहर दौड गयी। उनके परिवार में तीन पुत्र व एक पुत्री है। निर्मला जी पहली बार 2002 में बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गयी थी। उन्होने बिठूर के विकास और सुन्दरीकरण के लिए बहुत कार्य कराये साथ ही घाटों का सुन्दरीकरण कराया। जानकारी के अनुसार माता के निधन का समाचार प्राप्त होने ही विधायक अभिजीत सिंह सांगा दिल्ली के लिए रवाना हो गये। मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे उनकी माता का पार्थिव शरीर बिठूर लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है और बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उन्होने निधन पर कई राजनीतिक दलों ने दुःख प्रकट किया है।
हरिओम की रिपोर्ट




