By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: अवैध रूप से बने बेसमेंटों में संचालित होती है कोचिंग, शोरूम, ऑफिस तथा अन्य गतिविधियां
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > नगर > अवैध रूप से बने बेसमेंटों में संचालित होती है कोचिंग, शोरूम, ऑफिस तथा अन्य गतिविधियां
नगर

अवैध रूप से बने बेसमेंटों में संचालित होती है कोचिंग, शोरूम, ऑफिस तथा अन्य गतिविधियां

timesandspace
Last updated: 2026/06/23 at 6:13 PM
timesandspace
Share
8 Min Read
SHARE

अवैध रूप से बने बेसमेंटों में संचालित होती है कोचिंग, शोरूम, ऑफिस तथा अन्य गतिविधियां
– व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा बेहिसाब बेसमेंट में बनाये गये शोरूम
– बेसमेंट में ही अस्पतालो के साथ ओपीडी का भी हो रहा संचालन
– शहर में बने हजारो अवैध बेसमेंटो का किया जा रहा व्यवसायिक उपयोग
– मुस्लिम क्षेत्रों में बेसमेंट में चल रहे बडे-बडे कारखाने
कानपुर नगर, पहले दिल्ली और फिर लखनऊ में हुए अग्निकाण्ड के बाद एक बार कानपुर का प्रशासन जाग उठा है, लेकिन प्रश्न यह उठता है कि इन अवैध बेसमेंओ का निर्माण हुआ कैसे या बेसमेंट को व्यापारिक गतिविधियों में कैसे उपयोग किया जा रहा है। यकीनन इसमें विभागीय अधिकारियों की सांठ-गांठ है। जब कोई बडा हादसा होता है तब महज दिखावे के लिए कुछ दिनों जांच, नोटिस का परपंच रचा जाता है, बाद इसके होना कुछ नही। हालांकि भाजपा प्रदेश सरकार के योगी शासन में अधिकारियों पर कुछ भय तो है ही , लेकिन फिर भी कार्यवाई कितनी होती है यह आने वाला समय ही तय होगा। वर्तमान में हजारों की संख्या में या तो अवैध बेसमेंट बने है या फिर बेसमेंटों में अवैध तरीके से व्यापारिक गतिविधियों को किया जा रहा है।
यह भारत है यहां हर किसी को आजादी मिली हुई है और कोई भी अपनी मनमानी कर सकता है और करे भी क्यों न विभागीय अधिकारिया व कर्मचारियों की मेहरबानी हो बनी रहती है। शहर में हजारों की संख्या में अवैध बेसमेंट है, जहां कारखाने, कोचिंग, मैरिज हॉल यहां तक की अस्पताल व ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। लखनऊ में हुए अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद केडीए अधिकारियों की नींद टूटी है और कार्यवाही के दौरान जहां कई अवैध बेसमेंट तथा उनमें होने वाली व्यापारिक गतिविधियों पर संचालकों को नोटिस जारी की गयी तो कई प्रतिष्ठानों को सील किया गया है।
– अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल
ऐसा क्यों होता है कि सब कुछ सामान्य स चल रहा होता है, फिर कोई हादसा होता है और अचानक अधिकारी जाग जाते है। झटपट छापेमारी, जांच और कार्यवाई का दौर चलने लगता है और कुछ ही समय में फिर से सब सामान्य हो जाता है। बेसमेंट का व्यापारिक उपयोग कोई कल से नही शुरू हुआ। वर्षो से बेसमेंट में यह चल रहा है। सवाल यह उठता है कि अभी तक विभाग क्या कर रहा है। यह अवैध बेसमेंट तैयार कैसे हो गये और इन्हे व्यापार के लिए उपयोग में क्यो लाया जा रहा है।
-पूरे शहर में बने अवैध बेसमेंटो का अवैध तरीके से व्यापारी उपयोग
कानपुर नगर में एक-दो नही हजारों की संख्या में अवैध बेसमेंट बने है और उन्हे व्यापार के लिए उपयोग किया जा रहा है। कानपुर कोचिंग हब कहे जाने वाले काकादेव, गीता नगर, विनायकपुर, रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जहां एक ओर बेसमेंट में कोचिंग का संचालन बडे पैमाने पर किया जा रहा है तो वहीं बाहर से शहर आकर पढने वाले हजारो छात्रों को रहने कल लिए चोरी छिपे घरों को हास्टल के रूप में परिवर्तित कर दिया गया और इतना नही नही घरों में बेसमेंट बनवाकर छोटे छोटे कमरे बनवा दिये गये,जिसमें एक या दो बेड डालकर मोटी कमाई की जा रही है। पता यह भी लगा है छात्रों खाने-पीने की व्यवस्था के लिए इन्ही बेसमेंटों में रसोई का भी संचालन किया जाता है। हादसे के बाद अधिकारी मौन है, जवाब नही दे पा रहे है लेकिन साफ समझ आता है कि बिना विभागयी सहायता के अवैध बेसमेंट न तो बन सकते है और न ही इनमें किसी प्रकार का व्यापार संचालित किया जा सकता है।
– दकानदानों ने बिना विभागीय सूचना के बनवा लिए बेसमेंट, चल रहे शो रूम
कानपुर में बडी बाजारो और थोक बाजारों में व्यापारियों ने अपनी सुविधा के हिसाब से काफी गहरे बेसमेंट बना लिए है। कुछ रिहाईशी क्षेत्रो और व्यापारिक क्षेत्रों में तीन-तीन मंदिर नीचे तक बेसमेंट बनाकर ऑफिस संचालित किए जा रहे है। नया गंज में जितनी बिल्डिंग ऊपर दिखाई देती है उससे कहीं ज्यादा अण्डर ग्राउण्ड बनी है।। इससे भी बडी बात कि यदि कोई हादसा होता है तो ऐसे बेसमेंट से निकलने का कोई दूसरा रास्ता नही है। शहर के गोविन्द नगर की चावला मार्केट, साकेत नगर, गुमटी नं0-5, नवीन मर्केट, पीपीएन मार्केट, शिवाला, मेस्टनरोड, नई सडकर, बेगम गंज, चमनगंज, कलक्टर गंज, घसियारी मण्डी, भूसा टोली, आर्य नगर, स्वरूप नगर, नया गंज, शक्कर पटटी, हूलागंज, बिराहना रोग, माल रोड सहित लगभग पूर शहर में ही अवैध बेसमेंट तथा उनमें व्यापारिक गतिविधियां की जा रही है।
– ज्यादा खतरनाक अस्पताल तथा बेसमेंट में चल रही ओपीडी
कानपुर में हजारो प्राइवेट अस्पताल है जो एक तरफ मानको के विपरीत बने तो वहीं इनमें गहरे-गहरे बने बेसमेंटो में ओपीडी तथा वार्ड का संचालन किया जा रहा है जिनमें हजारो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इतना ही नही मरीजो के साथ रहने वाले तीमारदारो की भी इन हादसो के दैत्यो के बीच जिंदगी खतरे मे बनी रहती है। यहां इन अस्पतालों की संख्या को गिनाया नही जा सकता लेकिन कोई ऐसा अस्पताल नही जहां एक-दो खंड जमीन के नीचे न बने हो। इसके अलावा लापरवाही इतनी कि इन अस्पतालों में बाहर निकलने का रास्ता भी एक वह भी सीढियां, कुछ अस्पतालों में लिफ्ट लगी भी है तो भी यदि कोई दुघर्टना होती है जो जान हानि बडी होने से कोई नही रोक सकता।
कई होटलो में भी अवैध बेसमेंट बने है। होटलों में बेसमेंट पार्किग के लिए होता है लेकिन यहां व्यापार के लिए इनका उपयोग किया जा रहा है। जरनल गंज, काहूकोई, कर्नलगंज, गम्मू खां का हाता, नई सडक, हालसी रोड जैसी भीड-भाड ऐरिया में बेसमेंट में व्यापार किया जा रहा है। कहीं कहीं तो बडे-बडे गोदामो के रूप में बेसमेंट का उपयोग हो रहा है। कुछ भी हो लेकिन विभागीय अधिकारी आंख बंद किए रहते है। कोई मोटी रकम देकर कितना भी गलत काम कर सकता है। अब देखना यह है कि योगी सरकार में अधिकारियों के कितने पेंच कसे जाते है और शहर के इन अवैध बेसमेटों पर कितनी कार्यवाई की जाती है।

You Might Also Like

विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां का 70 वर्ष में निधन

आइपीएल की तर्ज पर खो-खो प्रीमियर लीग का होगा आयोजन – कानपुर के साथ प्रदेश भर के खिलाडी लेंगे प्रतियोगिता में हिस्सा कानपुर नगर, अ

31 जुलाई तक करें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के आवेदन कानपुर नगर, वर्ष2026 के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन स्वीकार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पुरस्कार के लिए

*काकादेव में प्रशासन की कार्रवाई, ऐलन करियर इंस्टीट्यूट सील*

ब्रेकिंग् न्यूज कानपुर* मानक बिहीन चल रही हैं सैकड़ो लायब्रेरी और कोचिंग

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

नगर

विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां का 70 वर्ष में निधन

June 23, 2026
नगर

आइपीएल की तर्ज पर खो-खो प्रीमियर लीग का होगा आयोजन – कानपुर के साथ प्रदेश भर के खिलाडी लेंगे प्रतियोगिता में हिस्सा कानपुर नगर, अ

June 23, 2026
नगर

31 जुलाई तक करें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के आवेदन कानपुर नगर, वर्ष2026 के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन स्वीकार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पुरस्कार के लिए

June 23, 2026
नगर

*काकादेव में प्रशासन की कार्रवाई, ऐलन करियर इंस्टीट्यूट सील*

June 23, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां का 70 वर्ष में निधन
  • आइपीएल की तर्ज पर खो-खो प्रीमियर लीग का होगा आयोजन – कानपुर के साथ प्रदेश भर के खिलाडी लेंगे प्रतियोगिता में हिस्सा कानपुर नगर, अ
  • 31 जुलाई तक करें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के आवेदन कानपुर नगर, वर्ष2026 के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन स्वीकार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पुरस्कार के लिए
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?