*काकादेव में प्रशासन की कार्रवाई, ऐलन करियर इंस्टीट्यूट सील*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
*काकादेव में प्रशासन की कार्रवाई, ऐलन करियर इंस्टीट्यूट सील*
*कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन स्थित काकादेव में प्रशासन ने छात्र /छात्राओं को सुरक्षा दृष्टि 👀 में लापरवाही मानक नियमों के उल्लंघन कर संचालित कोचिंग पर कार्रवाई करते हुए ऐलन करियर इंस्टीट्यूट को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान संस्थान में मौजूद छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद परिसर पर सील लगा दी गई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मिली खामियों के चलते यह कदम उठाया गया। प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य कोचिंग संस्थानों में भी हड़कंप मच गया।*




