*कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ*कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ सम्पन्न हुआ सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर*
चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के कैम्पस कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद गोला, लखीमपुर खीरी में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय योग सप्ताह का समापन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम के साथ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कृषि महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ० अनिल कुमार सिंह, सह-प्राध्यापक डॉ० अरुण कुमार एवं डॉ० आनन्द कुमार पाण्डेय तथा योग प्रशिक्षक श्री कौशलेन्द्र मिश्र, श्रीमती पूजा पाण्डेय एवं कु० जूली द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल विवरण पुस्तिका के विमोचन के साथ किया गया।
तत्पश्चात प्रातः 07:00 बजे से 08:00 बजे तक आयोजित योग सत्र में योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सर्वप्रथम सूक्ष्म व्यायाम कराया गया। इसके उपरान्त विभिन्न योगासनों जैसे त्रिकोणासन, वज्रासन, वृक्षासन, ताड़ासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन आदि का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम के अन्तर्गत नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ओम जाप, कपालभाति, शीतली एवं शीतकारी आदि का भी अभ्यास कराया गया।
योग कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी अधिष्ठाता डॉ० अनिल कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा योग के महत्व को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी योग प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ० अरुण कुमार एवं डॉ० आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डॉ० रविन्द्र नाथ वर्मा, डॉ० राज कुमार, डॉ० सतेन्द्र कुमार, डॉ० संदीप कुमार, डॉ० हिमांशु मिश्रा, डॉ० अनूप कुमार, डॉ० विश्व दीपक चतुर्वेदी, श्रीमती शिखा शुक्ला, श्री राज किशोर, श्री नीरज कुमार सहित लगभग 150 छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्पन्न हुआ सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर*
चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के कैम्पस कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद गोला, लखीमपुर खीरी में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय योग सप्ताह का समापन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम के साथ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कृषि महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ० अनिल कुमार सिंह, सह-प्राध्यापक डॉ० अरुण कुमार एवं डॉ० आनन्द कुमार पाण्डेय तथा योग प्रशिक्षक श्री कौशलेन्द्र मिश्र, श्रीमती पूजा पाण्डेय एवं कु० जूली द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल विवरण पुस्तिका के विमोचन के साथ किया गया।
तत्पश्चात प्रातः 07:00 बजे से 08:00 बजे तक आयोजित योग सत्र में योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सर्वप्रथम सूक्ष्म व्यायाम कराया गया। इसके उपरान्त विभिन्न योगासनों जैसे त्रिकोणासन, वज्रासन, वृक्षासन, ताड़ासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन आदि का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम के अन्तर्गत नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ओम जाप, कपालभाति, शीतली एवं शीतकारी आदि का भी अभ्यास कराया गया।
योग कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी अधिष्ठाता डॉ० अनिल कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा योग के महत्व को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी योग प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ० अरुण कुमार एवं डॉ० आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डॉ० रविन्द्र नाथ वर्मा, डॉ० राज कुमार, डॉ० सतेन्द्र कुमार, डॉ० संदीप कुमार, डॉ० हिमांशु मिश्रा, डॉ० अनूप कुमार, डॉ० विश्व दीपक चतुर्वेदी, श्रीमती शिखा शुक्ला, श्री राज किशोर, श्री नीरज कुमार सहित लगभग 150 छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हरि ओम की रिपोर्ट