आज दिनांक 21 जून 2026 को सेंट लॉरेंस स्कूल, पी.डी. नगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य फादर ओलविन मोरस जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में योग को अवश्य अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे प्रतिदिन केवल 30 मिनट ही योग किया जाए, लेकिन नियमित रूप से अवश्य किया जाना चाहिए, क्योंकि योग के माध्यम से व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ और संतुलित रख सकता है।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के खेल प्रशिक्षक कपिल पांडेय एवं उत्कर्ष बाजपेयी द्वारा किया गया। इस दौरान कपिल पांडेय जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि योग एक छात्र के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग के माध्यम से एकाग्रता (Concentration Power) बढ़ती है, मानसिक शक्ति (Mental Strength) मजबूत होती है तथा प्रतिरक्षा क्षमता (Immune Power) में भी वृद्धि होती है।
अंत में सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।




