By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: ग्रीन पार्क में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करो योग रहो निरोग का गूंजा संदेश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > नगर > ग्रीन पार्क में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करो योग रहो निरोग का गूंजा संदेश
नगर

ग्रीन पार्क में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करो योग रहो निरोग का गूंजा संदेश

timesandspace
Last updated: 2026/06/21 at 1:37 PM
timesandspace
Share
4 Min Read
SHARE

ग्रीन पार्क में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करो योग रहो निरोग का गूंजा संदेश
कानपुर नगर, “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। योग के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे परिसर में स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश गूंजता रहा।

कार्यक्रम में सांसद शरमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक सरोज कुरील, एमएलसी अरुण पाठक, जनपद के नोडल अधिकारी एस. सुंदरम एम.के., पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन टाडा, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने वीरभद्रासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, चक्रासन, दंडासन, पद्मासन, वज्रासन, शलभासन, भुजंगासन, विपरीत शलभासन, नौकासन, पवनमुक्तासन, सेतुबंधासन और शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी प्राणायाम भी कराया गया।

मुख्य अतिथि श्री राकेश सचान ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के एकीकरण का माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अधिकांश देश इसे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ भारत के संकल्प का प्रतीक है। “करें योग, रहें निरोग” केवल एक संदेश नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन का सूत्र है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

सांसद श्री रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने योग को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि यह पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोगों से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच योग स्वस्थ जीवन का प्रभावी माध्यम है। योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से संतुलित और सामाजिक रूप से जागरूक बनाता है। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन का अभियान बनाने की आवश्यकता है ताकि स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। योगासन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुषी रावत, अंश कुमार सविता, मालती सचान, नविका सिंह चौहान, मिहिका सचान, देवशी द्विवेदी एवं अनन्या राजपूत को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को वन विभाग द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया।

ग्रीन पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, योग प्रशिक्षकों तथा आम नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

You Might Also Like

कानपुर शेयरकानपुर शेयर फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

*श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जलाभिषेक एवं दर्शन व्यवस्था के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा श्री नंदेश्वरबाबा मंदिर धाम का निरीक्षण*

*राजकीय पॉलिटेक्निक को मिलेगी नई पहचान, बन रहा टाटा टेक्नोलॉजीज का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस*

*अलीगंज अग्निकांडः भवन ध्वस्तीकरण का 26.14 लाख रूपये शुल्क वसूलेगा एलडीए*

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में पश्चिमी जोन में उपनिरीक्षक के हुए तबादले की दूसरी लिस्ट

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

03.07.2026
Daily E-paper
0207.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
नगरराज्य

कानपुर शेयरकानपुर शेयर फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

August 3, 2026
धर्मनगरराज्य

*श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जलाभिषेक एवं दर्शन व्यवस्था के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा श्री नंदेश्वरबाबा मंदिर धाम का निरीक्षण*

August 3, 2026
नगरराज्य

*राजकीय पॉलिटेक्निक को मिलेगी नई पहचान, बन रहा टाटा टेक्नोलॉजीज का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस*

July 31, 2026
featured image
नगरराज्य

*अलीगंज अग्निकांडः भवन ध्वस्तीकरण का 26.14 लाख रूपये शुल्क वसूलेगा एलडीए*

July 30, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • कानपुर शेयरकानपुर शेयर फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
  • लखनऊ न्यूज़ लखनऊ में बीएड की छात्रा से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी आशियाना थाने के SSI धर्मवीर शाही को सस्पेंड कर दिया गया है।
  • ब्रेकिंग न्यूज* उन्नाव नगर पालिका में मांगों को लेकर सभासद धरने पर बैठे।
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?