*कल्याणपुर में बमबाजी से दहशत, बाइक सवार दो युवक फरार*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की अंबेडकर पुरम आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।*
*घटना की सूचना मिलते ही थाना क्षेत्र का बॉर्डर होने पर रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय और कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी सहयोगी पुलिस टीम हरकत में। मौके पर दो थानों की पुलिस फोर्स पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।*
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।*




