**अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर महान सेनानी स्व. डॉ. गया प्रसाद कटियार की स्मृति में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन**

उन्नाव, 20 जून 2026, 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या और महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी स्व. डॉ. गया प्रसाद कटियार जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर आज माँ शक्ति योग साधना केंद्र (साधना स्थली शक्तिपुरम, उन्नाव) में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जय बाबा फाउंडेशन, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन , डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन उन्नाव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय योगासन, सामूहिक योगाभ्यास, चित्रकला, स्लोगन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय महोबा के प्राचार्य महिपाल सिंह एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व निवेदक डॉ. राजेश सिंह (चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन, अध्यक्ष इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन एवं संस्थापक जय बाबा फाउंडेशन) द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान धन्वन्तरि, महर्षि पतंजलि एवं गया प्रसाद कटियार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुकेश सब्बरवाल ने खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता भी प्रदान करता है। विशिष्ट अतिथि महिपाल सिंह ने महान क्रांतिकारी डॉ. गया प्रसाद कटियार जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजेश सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए “योग अपनाएं – स्वस्थ रहें, योग करें – निरोग रहें, योग ही जीवन है” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महान सेनानी की स्मृति और योग दिवस के उपलक्ष्य में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई है, जिसमें बच्चों और खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
इस गरिमामयी अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ अश्वनी कुमार शुक्ल, डॉ. प्रीती गुप्ता, विवेक पाल, डॉ. बी. एस. यादव, आलोक शर्मा, डॉ. कल्पना रावत, महेंद्र सिंह, किरन, भरत कुमार, डॉ राजेश सिंह सहित खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों व क्षेत्रों के खिलाड़ी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। सभी सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर महान सेनानी स्व. डॉ. गया प्रसाद कटियार की स्मृति में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन**
Leave a comment
Leave a comment




