संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन
कानपुर नगर, कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय, तिलक हाल में राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।
उपस्थित कांग्रेसजनों ने सामाजिक सद्भाव, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का सामूहिक संकल्प लिया।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी आज देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों की आवाज बनकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनका जीवन सत्य, साहस और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दौरान पवन गुप्ता,पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी,शंकर दत्त मिश्रा, संजय शाह, दिनेश बाजपेई, संतोष त्रिपाठी,नरेश त्रिपाठी,राकेश साहू,,मनोज दुबे,संजीव मिश्रा,प्रमोद गुप्ता,चंद्रशेखर सोनकर,जावेद उस्मानी,बैतुल खान मेवाती,मुकेश वाल्मीकि,धर्मेंद्र सिंह, राम प्रकाश तिवारी,विनय जायसवाल, डा महादेव,लल्लन अवस्थी,विवेक पाल,फ़ुज़ैल जामी,राम शंकर राय,देव राय आदि थे।
हरिओम की रिपोर्ट




