सेंट्रल स्टेशन में पुनर्विकास कार्य के कारण बदलेगी ट्रेनों की चाल
कानपुर नगर, सेंट्रल स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य कराया जायेगा। पुनर्विकास का यह कार्य प्लेटफॉर्म नं02,3,4 तथा 5 पर होना है इस कारण तीन ट्रेनो को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।
इस सम्बन्ध में उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी द्वारा बताय गया कि 10 से 24 जुलाई तथा 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलने वाली 64630 फफूंद-कानपुर सेंट्रल गोवन्दपुरी तक चलेगी वहीं 646़45 खजुराहो-कानपुर सेंट्रल गोविंदपुरी और 64593 फतेहपुर-कानपुर सेंट्रल को चंदारी तक चलाया जायेगा। बताया गया कि 09447 अहमदाबाद-पटना 10 तो 09448 पटना-अहमदाबाद 12 को भी चलेगी। बताया कि सेंट्रल से तमिलनाडु के विरूचिरापल्ली तक ट्रेन की शुरूआत 17 जून से हो चुकी है और यह 24 जून तक ट्रेन संख्या 01927 प्रत्येक बुधवार को सुबह 9ः30 बजे चलेगी तथा शुक्रवार को 8ः20 बजे विरूचिरापल्ली जक्शन पहुचंेगी। इसी प्रकार 19 से 26 जून तक ट्रेन संख्या 01928 तिरूचिरापल्ली जंक्शन से हर शुक्रवार की रात 11ः57 बजे चलेगी।
हरिओम की रिपोर्ट




