केडीए द्वारा होने वाले कार्यो के लिए टेंडर किए गये आमंत्रित
कानपुर नगर, कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न कार्यो को कराये जाने हेतु टेंडर प्रक्रिया के तहत 22 जून को टेंडर आमंत्रित किए गऐ है। इसके उपरान्त एक से दो माह में ही कार्यो को पूरा करना है।
कानपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा विभिन्न कार्यो के चलते टेडर आमंत्रित किए गये है। बताया जात है कि जो कार्य किए जाने है उनमें मैनावती पर्म स्थित केडीए ग्रीन्स योजना के अंतर्गत थी्र बीएचके के फ्लैटो के स्टिल्ट एरिया, टावर में प्रथम व द्वितीय खंड की रंगाई पुताई करायी जायेगी। इसके अलावा बाटनिकल गार्डन का प्रवेश द्वारा, पांचवे और पथवे और लॉन को दुरूस्त कराया जायेगा। साथ ही केडीए सिग्नेचर सिटी की पार्किंग शीट के काम के साथ साथ जवाहरपुरम शताब्दी नगर व महावीर नगर की पनकी साइट के मुख्य द्वार पर साइनेज और मैनावती मार्ग स्थित केडीए ग्रीन्स, शताब्दी नगर में सबरसिंबल लगवाये जायेगे। इस कार्य की तैयारियां पूरी हो चुकी है अब 22 जून को टेंडर आमंत्रित किए गऐ है।
हरिओम की रिपोर्ट




