प्रतिरक्षा कर्मचारी आज करेंगे क्षेत्रीय श्रमायुक्त कार्यालय का घेराव
कानपुर नगर, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संध के सहयोग से बीते दिनो की गयी बैठकों में आज 19 जून को क्षेत्रीय रमायुक्त का घेराव करने की रणनीति तय की गयी थी और ठेका श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय पर चर्चा की गयी थी, फलस्वरूप आज प्रतिरक्षा कर्मचारी श्रमायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे।
बीते दिनों भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के बैनर तले सभी यूनियनों ने कार्यकारिणी और ठेका रमिकों की संयुकत बैठक कर यह रणनीति बनाई थी कि श्रमायुक्त का घेराव किया जायेगा। इस सम्न्ध में मुकेश सिंह ने बताय कि ठेका श्रमिकों साथ अन्याय हो रहा है। उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार ने ठेका श्रमिकों के लिए आयोग का गठन किया है जिसके माध्यम से रक्षा संस्थानों में ठेका श्रमिकों को भेजा जाये, ताकि उनका शोषण समाप्त हो सके। उन्होने कहा कि अपनी समस्याओं के निस्तरण और मांगों को लकर आज क्षेत्रीय श्रमायुक्त कार्यालय का घेराव किया जायेगा।
हरि ओम की रिपोर्ट




