सीएसजेएमयू में योग फॅार हेल्दी एजिंग थीम पर कार्यक्रम का कल से होगा समापन
कानपुर नगर, अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 9 जून दिन सोमवार से योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर योग पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। यह योग पखवाडे का समापन कल 21 जून को किया जायेगा। इस पखवाडे के अंतर्गत योग, ध्यान तथा स्वास्थ्य जागरूकता के साथ अन्य विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कानपुर नगर, सीएसजेएमयू में योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर योग पखवाडा का कल समापन होगा। इस पखवाडे को नौ जून को उदघाटन किया गया था। इस आयोजन में ईशा फाउंडेशन द्वारा ध्यान की कार्यशाला आयोजित की गयी जिसमें प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य और ध्यान के वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराया गया वही महिलाओं के लिए योग शिविर, समर कैंप, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में योग कार्यक्रम, योग चिकित्सा शिविर, ध्यान सत्र के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की गयी। इस योग पखवाडा के समन्वयक डा0 राम किशोर रहे। इस पखवारे में ब्रम्हाकुमारी, गायत्री परिवार, इस्कॉन, एनसीसी तथा एनएसएस सहित कई संस्थाअनों का सहयोग रहा।
हरिओम की रिपोर्ट




