💁🏻♂️*18 जून, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *अमेरिका और ईरान में हुआ समझौता*, ट्रंप-पेजेश्कियान ने 300 अरब डॉलर की फंडिंग, 60 दिन टोल फ्री होर्मुज समेत 14 सूत्रीय MoU पर किए साइन
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य के 29 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, कल उदयपुर में दिन में तापमान 37.2 और रात को 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@38.6, राजसमंद@37.3
🔸 उदयपुर में आंधी के साथ आई बारिश, *बापू बाजार में प्रताप जयंती के मौके पर लगाया गया अस्थायी स्वागत द्वार गिरा*, 2 कारों समेत 6 वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
🔸 राजस्थान में होटल-रिसॉर्ट में 9 मीटर ऊंचाई का प्रावधान हटा, अब *20 मेहमान से ज्यादा क्षमता है तो जरूरी है फायर एनओसी*
🔸 उदयपुर में *एक ही रात में 3 पर्स छीनने की वारदातें*, 3 मोबाइल और 4 हजार 900 रुपए लेकर भाग गए बदमाश, सविना और सूरजपोल थाना क्षेत्र के इलाकों में वारदात
🔸 *झारखंड में आज दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव*, सुबह 9 बजे से शुरू होगी वोटिंग
🔸 भारतीय नौसेना की शक्ति में इजाफा: *21 जून को एक साथ कमीशन होंगे 3 वॉरशिप*
🔸 मुंबई में *अखबार में वड़ा पाव-भजिया देने पर 26 दुकानों* पर लगा ₹1.51 लाख का जुर्माना
🔸 गुरुग्राम में *अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए*, डिपोर्ट की तैयारी
🔸 ‘मोदी के पीएम रहते *भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा रहेगा*’, ट्रंप ने किया वादा!
🔸 *अमेरिका ने सबसे बड़े सैन्य कमांड से ‘इंडो’ शब्द हटाया*: चीन के खिलाफ भारत को अहमियत देने के लिए ट्रम्प ने ही नाम बदला था
🔸 उदयपुर में मौसम बिगड़ा, *बंद नहीं की जिप लाइन, 8 मिनट फंसे रहे 2 पर्यटक*, रेस्क्यू किया, दूधतलाई की घटना
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के गया का एक गांव इन दिनों अपने अनोखे नामों की वजह से है चर्चा में, अजय कुमार को ककड़िया, विजय कुमार को खटिया, किसी को तीतर, किसी को भंटा, तो किसी को इतवारवा और शनिचरा कहकर हैं बुलाते, कई लोग उनके असली नाम चुके हैं भूल, बचपन की हरकतों पर रखे गए नाम आज भी चुभते हैं बनकर शूल, था जो दुबला नाम पड़ा ककड़िया, कोई खाट से जाता था गिर, बना वो खटिया, तीसरा हुआ पैदा, बना तीतर, किसी का जन्मदिन ही बनी उसकी पहचान, गांववालों का कहना, पहले प्यार में रखे जाते थे ऐसे नाम, पर आज-कल के बच्चे, घबराकर बोलते है ऐसे नामों से जीवनभर “लग जाता है काम”, एक बार बैंक कर्मचारी ने देखी थी नामों की सूची तो उसे लगा कि किसान, फर्नीचर, सब्जी और पक्षी विभाग का संयुक्त खाता आया है खुलवाने, लोग कसते है तंज-दादा ने प्यार से जो नाम एक बार चिपकाया, फेविकोल भी बोला “गुरु, इतना मजबूत जोड़ कहां से लाया?”
🔸 चित्तौड़गढ़: *श्रीसांवलियाजी के भंडार से निकले 25.81 करोड़*, कल दूसरे चरण में 8.26 करोड़ की गणना हुई
🔹 क्रिकेट: विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में *भारत की लगातार दूसरी जीत*, नीदरलैंड को 95 रन से हराया




