*🌅सुप्रभात समाचार*
*🔷 16 जून 2026*
*🟨मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कॉकरोच पार्टी फाउंडर की प्रदर्शन में पिटाई; सैटेलाइट तस्वीरों में देश से मानसूनी बादल गायब; हार के बाद वैभव श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े*
🔶️कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को युवकों ने थप्पड़ मारे: जयपुर में शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन था; समर्थकों ने हमलावरों को पीटा
🔶️TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय: 3 साल पहले पति-पत्नी ने यह पार्टी बनाई; बैंक बैलेंस ₹75, नारा था- दलबदलू नेताओं को नकारो
🔶️सैटेलाइट तस्वीरों में देश से मानसूनी बादल गायब: MP-यूपी समेत 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा; राजस्थान में रेतीला बवंडर, दिल्ली में तूफान आया
🔶️वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का मारा: सुपर ओवर में भारत-ए की हार के बाद हुई बहस, कप्तान तिलक भी अंपायरों से भिड़े
🔶️ट्रम्प बोले- ईरान से समझौता साइन हो चुका: शुक्रवार तक हॉर्मुज पूरी तरह खुल जाएगा; दोबारा हमला करना पड़ा, इसका दुख है
🔶️’कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड किया: साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई, पंखे से लटकी मिली बॉडी; मौत से कुछ घंटे पहले रील पोस्ट की
🔶️85% एथेनॉल से चलने वाली वैगन-आर ₹7.24 लाख में मिलेगी: पेट्रोल मॉडल से ₹86,000 महंगी; यह देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार
🔶डिप्लोमेसी का ‘महा-शतक’: 12 साल में PM मोदी की 100वीं विदेश यात्रा; अब तक 78 देशो का कर चुके है दौरा
🔶अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर बड़ी प्रगति, दोनों देशों ने MoU पर किए हस्ताक्षर
🔶PM मोदी ने अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत; बोले- समुद्री व्यापार को मिलेगी राहत
🔶Punjab में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना की मूवमेंट पर नजर रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
🔶देश के प्रमुख ठिकानों पर ड्रोन अटैक की आशंका: केंद्र का सुरक्षा एजेंसियों को सिक्योरिटी बढ़ाने का आदेश; एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती शुरू
🔶G7 समिट आज से, PM मोदी स्लोवाकिया से फ्रांस लौटेंगे: US प्रेसिडेंट ट्रम्प भी पहुंचे; नेताओं के बीच ईरान और यूक्रेन पर चर्चा हो सकती है
🔶नीट री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी: 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों वसूले; राजस्थान-बिहार से 3 आरोपी गिरफ्तार
🔶अकाल तख्त ने पंजाब CM को गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार दिया: जत्थेदार बोले- शराब वाला वीडियो सही; AAP बोली- साबित नहीं होता कि वीडियो में भगवंत मान ही
🔶रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: 15 जुलाई से IRCTC की नई वेबसाइट, अब आसान होगा टिकट बुकिंग, PNR और रिफंड स्टेटस चेकिंग
🔶स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक कुल 33 देशों से मिले पुरस्कार
🔶भारत आ रहे LNG जहाज ने पार किया होर्मुज, फंसे हुए 34 अन्य जहाजों के लिए जगी उम्मीद
🔶B-52 Bomber Crash: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर उड़ान भरने के तुरंत बाद हुआ क्रैश, आठ लोगों के मारे जाने की आशंका
🔶मानसून में भी उबलेगा आधा भारत: तापमान-उमस का जानलेवा मेल, 70 करोड़ लोगों को झेलना पड़ सकता है संकट
🔶सोनम बोली- नेपाल नहीं भागी, शिलॉन्ग में हूं: राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी का इंदौर जाने से इनकार; कहा- जांच में सहयोग कर रही
🔶अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ जारी: कैश फॉर जॉब स्कैम में रिश्वत लेने का आरोप; फर्जी साइन मामले में CID ने कल पूछताछ की थी
🔶शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 736 अंक उछलकर 76,264 पर बंद, निफ्टी 23,850 के पार
🔷वैभव-शेडगे भी नहीं दिला सके इंडिया ए को जीत, सुपर ओवर में श्रीलंका ने 7 रन से मारी बाजी




