✍️*NEWS HEADLINES*
*💁🏻♂️ सुबह के मुख्य समाचार*
*16-06-2026*
🎙️इजराइल ने कहा- अमरीका-ईरान शांति समझौते के बावजूद उसकी सेना लेबनान, सीरिया और गाजा में अनिश्चित काल तक बनी रहेगी।
🎙️फीफा फुटबॉल विश्व कप में, ग्रुप एच के मुकाबले में बीती रात स्पेन का सामना काबो बर्डे से हुआ।
🎙️भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया; श्रमिकों के आवागमन, डिजिटल प्रौद्योगिकी और रक्षा सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर।
🎙️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री, आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह स्थापित करने पर भी सहमत हुए।
🎙️फ्रांस का एवियान शहर आज रात से शुरू होने वाले जी 7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार। प्रधानमंत्री मोदी कल सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
🎙️डी.आर.डी.ओ ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की जमीन पर आक्रमण क्षमता वाली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।




