*💁🏻♂️ आज के मुख्य समाचार*
*📝15-06-2026*
=========≠==========================
🎙️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नीस के ऐतिहासिक विला केरीलोस में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों देशों के बीच प्रमुख क्षेत्रों में विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के विस्तार पर खास-तौर से चर्चा।
🎙️दोनों नेताओं ने भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
🎙️भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था अगले दशक में 9 अरब डॉलर से बढ़कर 45 अरब डॉलर होने की संभावना।
🎙️महाराष्ट्र के सोलापुर में एक वाहन के कुएं में गिरने से आठ श्रद्धालुओं की मौत।
🎙️ओमान तट के पास एक जहाज के इंजन में खराबी आने के बाद भारतीय चालक दल के सभी 14 सदस्यों को बचाया गया।
🎙️भारत ने ब्रिटेन के बर्मिंघम में आईसीसी महिला टी-20 क्रिकेट विश्वकप के ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 171 रन का लक्ष्य दिया।
==================




