*!! सुबह देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
👇🏼
*15/06/2026*
*०००००००००००००००००००००*
*1.* 48 साल बाद अरुणाचल में लागू हुआ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, लालच और बलपूर्वक धर्मांतरण रोकना उद्देश्य, 5 दशक में बेतहाशा बढ़ी ईसाई आबादी।
*2.* TATA का बड़ा कदम, 2000 करोड़ रुपये का करेगा महादान; असम, UP, महाराष्ट्र, झारखंड, आंध्र प्रदेश में वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी और कैंसर का इलाज।
*3.* ईरान के साथ शांति समझौता पूरा, होर्मुज जलडमरूमध्य खुला; ट्रंप का बड़ा एलान।
*4.* नायडू नहीं अब TMC सांसद काकोली घोष होंगी अहम किरदार: बदलेंगे मोदी सरकार में सहयोगियों के समीकरण, संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में मिल सकती जगह।
*5.* पत्नी नयना के बागी गुट में जाने की अटकलों पर सुदीप बंधोपाध्याय ने लगाया विराम, बोले- दोनों ने अपने-अपने स्टैंड पर चलने का लिया निर्णय, सौगत राय-तथागत राय का दिया उदाहरण।
*6.* एक्टर राहुल बंधोपाध्याय के दीघा समुद्र में डूबने से हुई रहस्यमय मौत की जांच CID के हवाले, CM शुभेंदु की घोषणा।
*7.* कोलकाता में गंगा के नीचे चलेंगे मालवाहक वाहन! 11 हजार करोड़ की लागत से बनेगी सुरंग।
*8.* सिग्नेचर विवाद: अभिषेक-कुणाल को आमने-सामने बैठाकर हुई पूछताछ में मेल नहीं खाया बयान, TMC सांसद को वापस बुलाने का CID का प्लान!
*9.* अभी तक ममता के साथ हूं’, बोले दमदम से सांसद सौगत राय, भविष्य का भरोसा नहीं दिए जाने पर अटकलें।
*10.* 21 जुलाई को ‘शहीद दिवस’ पर राहुल गांधी को लाने पर प्रदेश कांग्रेस कर रही विचार।
*11.* आज KMC में CM शुभेंदु की सभा में TMC के पूर्व पार्षद भी आमंत्रित, जा सकते हैं फिरहाद हकीम तथा देवाशीष कुमार।
*12.* कॉमेडियन प्रणीत मोरे के वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच करेगी महाराष्ट्र साइबर पुलिस।
*13.* यूपी: मुजफ्फरनगर में अस्पताल में भर्ती तीन साल की बच्ची को मां के सामने से उठा ले गए कुत्ते, नोंचकर किया घायल।
*14.* अमेरिका में राजस्थान फाउंडेशन के न्यूयॉर्क चैप्टर का उद्घाटन, बिजनेस और IT प्रोफेशनल जुड़े, राजस्थानी प्रवासी परिवारों ने शिरकत की।
*15.* ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर हवा में टकराए, 6 की मौत; पार्किंग में गिरने से 20 गाड़ियां जलीं।
*16.* अमेरिका के मिसौरी में स्काईडाइविंग विमान क्रैश, 12 यात्रियों की मौत।
*17.* वन डे ट्राई सीरीज में आज इंडिया-ए का श्रीलंका-ए से मुकाबला; सूर्यवंशी एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके।




