फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन 25 जून से
– इसके लिए 20 जून तक कराना होगा पंजीकरण
कानपुर नगर, बदले समय मे साथ एआई का महत्व और इसकी आवश्यकता भी बढती जा रही है। तेजी से एआई का रूप विस्तिृत होता जा रहा है और इसके लिए छात्रों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। साइबर सुरखा के लिए एजेंटिक एआई की भूमिका पर चर्चा करने के उददेश्य से एक वृहद पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 25 जून से आईआईटी के सी 3आइहब तथा नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।
साइबर सुरक्षा के लिए एजेंटिक एआई की भूमिका पर चर्चा के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत 21 जून से की जायेगी। यह कार्यक्रम आईआईटी के सी 3आइहब द्वारा नेशनल फोरेंसिंक साइंसेज यूनिवर्सिटी भोपाल के साथ मिलकर आयोजन कर रहा है, जिसमें साइबर सुरक्षा के लिए एजेंटि एआई की भूमिका पर चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम 21 जून से25 जून तक चलेगा, जिसमें एजेंटिक एआइ्र की भूमिक पर चर्चा तो की ही जायेगी साथ ही प्रदर्शनों और वास्तविक दुनिया के उपयोग मामलों से एआई संचालित साइबर सुरक्षा प्रणालियों पर भी चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में छात्र के अलावा, शोधार्थी और शिक्षक भी भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम के लिए 40 सीटे ऑफलाइन निर्धारित कराई गयी थी जिसके पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे है और इसके लिए 20 जून तक पंजीकरण कराना होगा। र्काक्रम में एजेंटिक एआई के सम्बन्ध में जानकारी दी जायगी।
हरिओम की रिपोर्ट




