*जेल के अंदर जुबानी जंग बनी दंगल! डिप्टी जेलर के अपशब्द भाषा पर भड़के बंदी,जेल की दीवारों के भीतर हंगामा! मुलाकात में खुला राज, दो कर्मियों पर गिरी गाज”*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)।*
*कानपुर नगर जिला कारागार में बंदियों और जेल पुलिस के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कुछ जेल कर्मियों द्वारा बंदियों से अपशब्द भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया और बंदी तथा जेल कर्मियों के बीच मारपीट की नौबत आ गई।*
*बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन ही एक बंदी की मुलाकात उसके परिजनों से हुई थी। मुलाकात के दौरान बंदी ने कथित रूप से पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत जेल प्रशासन से करते हुए कार्रवाई की मांग की।*
*शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जेल अधीक्षक ने मामले की जांच कराई और पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। जांच रिपोर्ट लखनऊ भेजे जाने के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर दो जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।*
*जेल प्रशासन का कहैना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद जिला कारागार में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।*




