*वसुंधरा के विवाहपूर्व आशीर्वाद समारोह में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का स्नेहिल सान्निध्
कानपुर, ऐतिहासिक नगरी कानपुर में एकादशी की पावन तिथि पर आयोजित एक भव्य, गरिमामय एवं संस्कारमय समारोह ने सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक तथा सार्वजनिक जीवन के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को एक सूत्र में पिरो दिया। प्रख्यात समाजसेवी *श्रीमती नीतू सिंह* एवं *स्वर्गीय यतीन्द्र जीत सिंह* की ज्येष्ठ पुत्री *आयुष्मती वसुंधरा* के विवाहपूर्व आशीर्वाद समारोह का आयोजन आजाद नगर स्थित नवनिर्मित दिव्य एवं वातानुकूलित सभागार ‘आर्या’ में सम्पन्न हुआ।
समारोह के आकर्षण का केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के *परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत जी* की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आगमन से समारोह को एक विशिष्ट वैचारिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊँचाई प्राप्त हुई। पूजनीय सरसंघचालक जी ने आयुष्मती वसुंधरा एवं चिरंजीव यश* को सुखी, समृद्ध, यशस्वी तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति उत्तरदायी दाम्पत्य जीवन हेतु अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।समारोह में पूजनीय सरसंघचालक जी की उपस्थिति को उपस्थित स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं एवं संघ पदाधिकारियों ने केवल एक पारिवारिक अवसर में सहभागिता नहीं, बल्कि संघ के प्रति समर्पित प्रत्येक स्वयंसेवक के सम्मान एवं अभिनंदन के रूप में अनुभव किया। *पूजनीय भागवत जी* ने *माननीय वीरेन्द्र जीत सिंह जी* और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर प्रांत के *प्रांत प्रचारक माननीय श्रीराम जी* के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित अतिथियों से भेंट कर समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।
हरिओम की रिपोर्ट




