💁🏻♂️*04 जून, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *अमेरिकी संसद में ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने वाला प्रस्ताव पास*, इस वीकेंड पर हो सकती है शांति वार्ता, ट्रंप का दावा
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी, कई जगह बारिश का अलर्ट, कल उदयपुर में दिन में तापमान 37.8 और रात को 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@40.2, राजसमंद@38
🔸 जेपी हॉस्पिटल में तोड़फोड़ व आईएमए प्रदेशाध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता पर हमला मामले में *भूपालपुरा थानाधिकारी आदर्शकुमार पुलिस लाइन अटैच*, सुनील चारण होंगे नए थानाधिकारी
🔸 उदयपुर में *महाराष्ट्र के पर्यटक पर हमला, चेन लूटी*, गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में अहमदाबाद हाईवे पर बारापाल के पास की घटना
🔸 मुंबई: *केवल 45 दिन के लिए पानी मौजूद*, बीएमसी ने सप्लाई में की कटौती, लोगों को पानी का समझदारी से उपयोग करने की सलाह
🔸 *अहमदाबाद में आज से पहली वर्ल्ड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप*, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे उद्घाटन
🔸 बंगाल: *सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती*, Z-श्रेणी हटाकर अब मिलेगी Y-श्रेणी की सुरक्षा
🔸 दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड अपडेट: मरने वालों की संख्या 21 हुई, *होटल मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने हिरासत में लिया*
🔸 बड़ा दावा: ओमान की खाड़ी में *अमेरिकी सैन्य जहाज को ईरान ने बनाया निशाना*
🔸 अमेरिकी प्रतिबंधों का असर: *क्यूबा में वीजा और मास्टरकार्ड सेवाएं होंगी बंद*
🔸 कुवैत एयरपोर्ट पर *ईरानी हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत*
🔸 *भारत को रूस से मिला चौथा S-400 ‘सुदर्शन’ स्क्वाड्रन*, और मजबूत होगा देश का एयर डिफेंस
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहन योजना’ में घोटाला आया हाथ, जब जांच में चला पता कि महिलाओं के लिए बनी योजना का लाभ 16 हजार पुरुष भी ले रहे थे पूरे आत्मविश्वास के साथ, अधिकारियों को तब हुआ शक जब कुछ “बहनों” की मूंछें आधार कार्ड की फोटो से बाहर निकलती दी दिखाई, जांच आगे बढ़ाई तो करीब 5 लाख सरकारी कर्मचारी, 10 लाख टैक्सपेयर भी सहायता राशि कर रहे थे प्राप्त, 4 से 5 लाख ऐसे भी मिले, जिनके परिवार के पास था चार पहिया वाहन, जब जांच और किया गहन, तो कागजों पर ऐसी बहनें भी थीं जिनकी उम्र देखकर खुद जन्म प्रमाण पत्र भी हो जाए असहज, जांच हुई पूरी, 80 लाख लोगों को किया योजना से बाहर, इनमें वे लोग भी शामिल जिन्होंने नहीं कराया था ई-केवाईसी, लोग कस रहे तंज, योजना थी बहनों के लिए, भाई भी लाइन में आ गए, फॉर्म भरा तो ऐसे भरा कि सीधे “लाडकी” कहलाए गए, जांच हुई तो राज खुला, अफसर भी रह गए हैरान, “बहनों” की सूची में निकले मूंछों वाले कई जवान
🔸 कोल्यारी क्षेत्र में हुई 55 लाख की चोरी में मुख्य आरोपी समेत तीनों गिरफ्तार, *ढूंढकिया जंगल से दबोचा गया आखिरी बदमाश*
🔹 क्रिकेट: *T20 की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव की छुट्टी तय*, आयरलैंड दौरे के लिए मिलेगा नया कप्तान – सूत्र




