*🙋♂️आज के मुख्य समाचार*
*🔰02-06-2026🔰*
🎙️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊं लाइन् ने नई दिल्ली में वार्ता की; एक-दूसरे के सुरक्षा हितों के खिलाफ अपनी भूमि के दुरुपयोग को रोकने पर बल दिया।
🎙️भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता लागू। भारतीय निर्यातकों को ओमान की 98 प्रतिशत उत्पाद श्रेणियों पर शुल्क मुक्त पहुंच प्राप्त होगी।
🎙️भारत और ऑस्ट्रेलिया भावी प्रौद्योगिकी अनुसंधान में रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देंगे।
🎙️मलेशिया 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों में शामिल हुआ।
🎙️राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिसा और तटीय आंध्र प्रदेश में कल तक आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी।




