हर्ष नगर के इंजीनियर्स पेट्रोल पंप पर लगे आरोप जांच में अघिकारियों ने दी क्लीन चिट।
कानपुर नगर, हर्ष नगर स्थित इंजीनियर्स पेट्रोल पंप पर घटतौली और अनियमितता के लगाए गए आरोप जिला प्रशासन की जांच में पूरी तरह निराधार साबित हुए हैं। जिला पूर्ति विभाग, बाट-माप विभाग और पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की मौजूदगी में हुई विस्तृत जांच के बाद अधिकारियों ने पेट्रोल पंप को क्लीन चिट दे दी।
जांच के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष को बुलाने पर नहीं आय वंही बाट-माप विभाग के अधिकारी तथा पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कई चरणों में पेट्रोल की माप और तकनीकी परीक्षण किए। जांच में पाया गया कि वाहन की टंकी की निर्धारित क्षमता के अलावा फिलर नेक और अन्य हिस्सों में भी ईंधन समाहित हो सकता है, जिसके चलते 45 लीटर क्षमता वाली टंकी में 51 लीटर तक पेट्रोल आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जिला पूर्ति अधिकारी की जांच कई बार परीक्षण करने के बाद यह निष्कर्ष निकला कि पेट्रोल पंप पर किसी प्रकार की घटतौली या गड़बड़ी नहीं पाई गई।
वहीं पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई जांच रिपोर्ट आने के बाद पेट्रोल पंप प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि झूठे आरोपों से प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते शिकायतकर्ता को कानूनी नोटिस भेजने और मानहानि का मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भविष्य में भी नियमित जांच अभियान जारी रहेंगे।
हरिओम की रिपोर्ट




