कल होंगी विवि की सेमेस्टर परीक्षा
कानपुर नगर, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविधालय की सेमेंस्टर परीक्षाएं कल कराई जायेगी।
बता दें कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविधालय की सेमेंस्टर परीक्षाओं को बीती 28 मई को होना था, लेकिन बकरीद की छुट्टी हो जाने के कारण परीक्षाओं को आगे बढाकर 1 जून को कर दिया गया था। सीएसजेएमयू के परीक्षा नियंत्रक ने जानकारी देते हुए बताया कि अब परीक्षा 1 तारीख को कराई जायेगी। एलएलबी के चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर लेबल लाॅ- सेंकेड, बीएएलएलबी के चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर लाॅ-सेंकेंड तथा बीए-एलएलबी के दसवे सेमेस्टर का पेपर व्हाइट काॅलर क्राइम्स की तिथि में परिवर्तन किया गया है इसके अलावा पीएसआईटी में चल रही सेमेस्ट परीक्षा की तिथयों में भी परिवर्तन किया गया है। इसी प्रकार बकरीद की छुटटी के कारण पाूलिटेक्निक में होने वाली परीक्षा 31 मई को होगी। बताया गया कि सम सेमेस्टर एवं विशेष बैक पेपर परीक्षाएं 6 जून तक आयोजित कराई जा रही है। 31 मई को लेदर टेक्नोलाॅजी टैनिंग, लेदर टेक्नोलाॅजी फटवियर, आईटी आदि ट्रेडों की परीक्षाएं है।
कल होंगी विवि की सेमेस्टर परीक्षा
Leave a comment
Leave a comment




