🚨*NEWS HEADLINES*
*💁🏻♂️मुख्य समाचार 30-05-2026*
🎙️गृह मंत्री अमित शाह ने प्रौद्योगिकी और नागरिक भागीदारी सहित चार स्तरीय सुरक्षा उपायों के साथ सीमा प्रबंधन में बड़े बदलाव की घोषणा की। कहा – अवैध प्रवासन पर अंकुश देश की जनसांख्यिकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण।
🎙️सरकार ने किसानों को बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 1.74 लाख क्विंटल का राष्ट्रीय बीज भंडार स्थापित किया।
🎙️शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और योग्य छात्रों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
🎙️सिंगापुर ओपन बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष डबल्स तथा ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में।
🎙️आईपीएल क्रिकेट में दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटन्स तथा राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला जारी।




