*ब्रेकिंग: उन्नाव एसएसपी ने ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे 88 होमगार्ड-पीआरडी जवानों को बांटे छाते और पानी की बोतल*
*उन्नाव:* भीषण गर्मी के बीच एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में यातायात ड्यूटी पर तैनात 88 पीआरडी और होमगार्ड जवानों को छाते व पानी की बोतलें वितरित कीं।
एसएसपी ने कहा कि तेज धूप में ट्रैफिक संभालना चुनौतीपूर्ण है। जवान समय-समय पर पानी पिएं, छाते का इस्तेमाल करें और लू से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।
इस मौके पर एएसपी अखिलेश सिंह, एएसपी शैलेन्द्र लाल, एएसपी संचित शर्मा, सीओ विनी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




