*🌸🌾दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*=======================================28/05/2026*
*1* NEET एग्जाम को लेकर राजनाथ के घर हाईलेवल मीटिंग, शिक्षा मंत्री प्रधान समेत PMO के अधिकारी भी मौजूद; NTA ने फीस रिफंड की डेडलाइन बढ़ाई
*2* शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को सीबीएसई अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने माना कि ओएसएम प्रक्रिया में गड़बड़ियां हुई हैं और कहा ‘उसका मैं दायित्व लेता हूं’। प्रधान ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास और पीएसयू बैंकों की मदद से सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। किसी भी छात्र की शिकायत को अनसुलझा नहीं छोड़ा जाएगा।
*3* गलवान तनाव के बाद फिर खुलेगा भारत-चीन व्यापार का रास्ता, 7 साल बाद लिपुलेख दर्रे से तकलाकोट जाएंगे भारतीय व्यापारी
*4* बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल: नितिन नवीन ने नियुक्त किए 4 नए प्रदेश अध्यक्ष; दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में मिली नई कमान
*5* कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 3 बजे इस्तीफा देंगे, शिवकुमार नए CM होंगे; मीटिंग में डीके शिवकुमार ने सीएम के पैर छुए, गले लगे
*6* हां, इस्तीफा दे रहा हूं- ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया ने कर दिया साफ, अब वो कर्नाटक के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे
*7* कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट सहयोगियों को पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दी। नाश्ता बैठक में डीके शिवकुमार समेत कई मंत्री मौजूद रहे। तस्वीरों में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भावुक नजर आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया, जबकि शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
*8* ट्विशा केस- गिरिबाला की अब कभी भी गिरफ्तारी, CBI पूछताछ कर रही; 3D कैमरे से घर के विजुअल रिकॉर्ड किए जा रहे
*9* पटना-गंगा में 15 लोगों से भरी नाव डूबी, 3 मौतें, 4 लोग लापता, मरने वालों में बाप बेटे भी,चश्मदीद बोले- तेज हवा से डगमगाई नाव
*10* राजस्थान अजमेर के बोराड़ा क्षेत्र में अस्पताल जाते समय कार में अचानक आग लगने से पूर्व सरपंच दंपती समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, हादसे में जिला परिषद सदस्य गंभीर रुप से झुलसी थी,बाद में उनकी भी मौत हो गई थी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है
*11* मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, लंबे समय से डिमेंशिया से थे पीड़ित
*12* बकरीद पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद, कमोडिटी मार्केट शाम को खुलेगा; साउथ कोरिया का बाजार 3% से ज्यादा टूटा
*13* खाने-पीने की चीजें और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स महंगे होंगे, कंपनियों पर कच्चे माल की लागत का दबाव; पैकेजिंग मटीरियल 56% तक महंगा हुआ
*14* वॉट्सएप-फेसबुक-इंस्टाग्राम के प्लस वर्जन आएंगे, इसके पैसे लगेंगे, 24 घंटे के बाद भी नहीं हटेगी स्टोरी, पसंदीदा लोगों की अलग-अलग लिस्ट बना पाएंगे
*15* ईरान के बाद ओमान को ट्रम्प की धमकी, कहा- होर्मुज पर किसी का कंट्रोल बर्दाश्त नहीं, उड़ा देंगे, मुझे चुनाव की परवाह नहीं
*16* अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होती नजर नहीं आ रही है, पाकिस्तान की तमाम कोशिशों भी शांति वार्ता पर दोनों को एक साथ लाने में हर बार नाकाम साबित हुई है, दुनिया एक बार फिर युद्ध के खौफ में हैं, क्योंकि अमेरिका के ईरानी पोर्ट बंदर अब्बास पर स्ट्राइक के बाद ईरानी पलटवार ने ग्लोबल टेंशन को हाई पर पहुंचा दिया है
*17* राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में कल से गर्मी से राहत, अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट; राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म
*================================*




