✍🏻 *NEWS HEADLINES*
*💁🏻♂️मुख्य समाचार l 28-05-2026*
🎙️भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने आई.एस.एस.एफ. विश्व कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता।
🎙️भारत 2027 एशियाई रिले और 2028 एशियाई इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
🎙️केंद्र ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए सार्थक-पीडीएस योजना के विस्तार को मंजूरी दी। योजना पर 25,500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
🎙️मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो-तीन दिन तक भीषण लू की चेतावनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर जरूरतमंद और संवेदनशील वर्ग के लोगों का ध्यान रखने का आह्वान किया।
🎙️सर्वोच्च न्यायालय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के निर्वाचन आयोग के निर्णय को बरकरार रखा। कहा- यह प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को बढ़ावा देती है।
🎙️असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित। यूसीसी लागू करने वाला तीसरा राज्य बना।




