मकानों की संख्या से अधिक कराई जा रही मकानों की गणना, जिलाधीकारी से शिकायत
कानपुर नगर , राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने जनगणना कार्मिकों से निर्धारित मकानों की जनगणना की संख्या १५० से १६० तक को बढ़ाकर ४०० से ७०० करने की जानकारी जनगणना कर्मियों द्वारा दिए जाने पर जिलाधिकारी से यह माँग उठाई।
कहा गया कि ऐसी भीषण गर्मी में जनगणना कार्य अपनी समय सीमा पर पूरा कराए जाने हेतु निर्धारित मकानों (१५॰ से १६० तक)का ही कार्य जनगणना से कराया जाए । निर्धारित मकानों से अधिक मकानों की गणना का कार्य ऐसी हीट वेव में संभव नहीं है,इस संबंध में संबंधित जोन के अधिकारियों को जनगणना कार्मिकों ने लिखित रूप से शिकायत भी दर्ज कराई है लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा अधिक मकानों की गणना के सम्बन्ध मे कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है ।भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए परिषद ने जिलाधिकारी महोदय को पत्र के माध्यम से इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है ताकि इस समस्या का समाधान जल्द हो सके ।परिषद के मंत्री इंजीनियर कोमल सिंह ने बताया कि यदि जनगणना कर्मियों को इस भयंकर गर्मी में अनावश्यक दबाब बनाया गया तो परिषद जनगणना निदेशक को पत्र लिखकर इस मामले को गंभीरता से निस्तारित कराने का अनुरोध करेगी ।
मकानों की संख्या से अधिक कराई जा रही मकानों की गणना, जिलाधीकारी से शिकायत
Leave a comment
Leave a comment




