💁🏻♂️*शाम 04 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- योगी सरकार के विजन को मिलेगा नया बल, डेलॉयट ने पेश किया स्किल डेवलपमेंट रोडमैप, टाटा टेक्नोलॉजीज ने भी पेश किया रोडमैप, 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने पर फोकस, ITI संस्थानों को बनाया जाएगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आधुनिक मशीनों और इंडस्ट्री 4.0 तकनीक से होगा प्रशिक्षण, युवाओं को मिलेंगे राष्ट्रीय और वैश्विक रोजगार के अवसर, डेलॉयट तैयार करेगा भविष्य की स्किल रणनीति, सरकार का लक्ष्य- इंडस्ट्री रेडी प्रोफेशनल तैयार करना
➡लखनऊ- बिजली कटौती को लेकर CM का बड़ा बयान, कुछ लोग कटौती पर सवाल उठा रहे हैं- CM, पिछली सरकार में तार पर कपड़े सूखते थे- CM, मैं खुद इस मामले को देख रहा हूं- CM योगी, सपा सरकार में बिजली नहीं आती थी- CM, मैं खुद इस मामले को देख रहा हूं- CM योगी, लोगों से भी सहयोग करने की उम्मीद- CM
➡लखनऊ- नवविवाहिता श्वेता सिंह का फंदे से लटका शव मिला, श्वेता की 6 महीने पहले ठाकुरगंज में हुई थी शादी, पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया, 10 लाख कैश और लग्जरी कार की डिमांड की गई थी, दामाद और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, दामाद और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ठाकुरगंज में भूपेंद्र सिंह से श्वेता की शादी हुई थी, शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था
➡लखनऊ- मलिहाबाद में हिंदू संगठन ने की सांकेतिक पूजा-पाठ, संगठन ने किले के बाहर किया सांकेतिक पूजा-पाठ, कार्यकर्ताओं ने बाहर से की आरती और गंगा जल छिड़का, पासी समाज के साथ अन्याय नहीं होने देंगे- शिशिर, किले में चोरी-छिपे पढ़ी गई थी जुमे की नमाज- शिशिर, नमाज पढ़ाने वाला मौलाना फरार और तलाश में जुटी पुलिस, पुलिस ने फिलहाल किले के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है
➡लखनऊ- सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कोरी की लापरवाही, ADCP के आदेश के बाद दर्ज हुई शिकायत, दिव्यांग बुजुर्ग अपहरण मामले में FIR हुई दर्ज, बुजुर्ग अपहरण मामले में 24 घंटे बाद FIR दर्ज, 3 आरोपी और फॉर्च्यूनर गाड़ी पुलिस की पकड़ से बाहर, जमीन रजिस्ट्री के नाम पर कार में बैठाने का आरोप, रैथा रोड पर बुजुर्ग की चीख सुन ग्रामीणों ने बचाई जान
➡आगरा- कलेक्ट्रेट में दिव्यांग का अनोखा प्रदर्शन, शिकायत पत्रों की लड़ियां लटकाकर पहुंचा, स्कूल में जबरन मजदूरी कराने का आरोप, प्रधानाचार्य पर मजदूरी कराने का आरोप, काम के दौरान घायल होने का दावा किया, निजी अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप, CMO की जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल, DM ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
➡मुजफ्फरनगर- दबंगों ने कार सवार छात्रों पर बरसाई लाठी, 7 से 8 दबंगों ने गाड़ी में भी की तोड़फोड़, पीड़ित छात्रों ने भागकर बचाई अपनी जान, घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद, बुढाना कोतवाली के मास्टर कॉलोनी की घटना
➡आगरा- यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, हादसे में 2 महिलाओं की मौत और 3 घायल, पुलिस ने घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती, कार ने दूसरी कार को पीछे से मारी टक्कर, खंदौली थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे की घटना
➡इटावा- भरथना नगर पालिका में फर्जी नियुक्तियां, फर्जी नियुक्तियों और करोड़ों के भ्रष्टाचार का मामला, रिटायर्ड लेखाकार ने खोले कई अहम राज, अवधेश तिवारी ने खोले कई अहम राज, सिटी मजिस्ट्रेट ने गठित की जांच टीम, आदित्य, आनंद और शिवम जांच के घेरे में, फर्जी नियुक्ति प्रकरण की जांच हुई तेज
➡बिजनौर- दुकान से वापस लौट रही मां-बेटी पर हमला, दबंगों ने मां और बेटी को जमकर पीटा, लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार, थाना हल्दौर के गांव मिठान का मामला
➡आगरा- हीट वेव और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, प्रकोप से राहत को लेकर नगर निगम अलर्ट, करीब 1 दर्जन चौराहों पर लगाई गई ग्रीन नेट
➡प्रयागराज- SSC कांस्टेबल GD परीक्षा के दौरान हंगामा, परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने तोड़फोड़ की, कंप्यूटर, लैपटॉप और फर्नीचर को पहुंचाया नुकसान, सीटिंग व्यवस्था से अधिक अभ्यर्थी बुलाए गए, अधिक अभ्यर्थी बुलाए जाने पर भड़के छात्र, परीक्षा स्थगित होने की सूचना से बढ़ा आक्रोश, परीक्षा केंद्र पर 650 कंप्यूटर और हजारों अभ्यर्थी पहुंचे, एक छात्र को लैपटॉप लेकर भागने पर हिरासत में लिया गया, SSC ने प्रयागराज सहित 5 जिलों में परीक्षाएं रद्द कीं, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर में परीक्षा रद्द
➡मैनपुरी- मामूली विवाद में दबंगों ने महिला को पीटा, चारा लेने गए परिवार पर जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष से 3 लोग गंभीर रूप से घायल, महिला को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, पीड़ित परिवार को धमकाने का भी गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार ने SP से लगाई न्याय की गुहार, बरनाहल थाना क्षेत्र के दिहुली गांव की घटना
➡दिल्ली- IRS कमिश्नर रैंक अधिकारी ने लिखी नई किताब, अधिकारी अभिषेक चौहान ने लिखी नई किताब, साहित्यिक पुस्तक “उड़ चल अपने देश” चर्चा में, किताब यूपी और एमपी की आसान लोकभाषा में लिखी गई
➡दिल्ली- सिरसा महिला थाना हमले में NIA की चार्जशीट, 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, आरोपियों में पाकिस्तानी हैंडलर भी शामिल, शहजाद भट्टी और सोहेल अहमद का भी नाम, भारतीय नागरिक धीरज उर्फ धीरू का नाम, विकास उर्फ विक्की और संदीप उर्फ दैमार भी शामिल, विकास, सुशील उर्फ सिल्लू और मोहम्मद सिजान भी शामिल, गुरजंत सिंह का नाम भी चार्जशीट में शामिल
➡हापुड़- हापुड़ में दमकल विभाग का कारनामा, आधी-अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे दमकलकर्मी, बोंगे में लगी आग बुझाने पहुंचे थे, आग बुझाते समय दमकल गाड़ी में पानी खत्म, ट्यूबेल से पानी भरने के लिए लगाया पाइप, पाइप लगाया तो बिजली हो गई गुल, बिजली आने का इंतजार कर रहे दमकलकर्मी, एक गाड़ी से आग बुझाने पहुंचे थे कर्मचारी, भीषण आग देख किसान परेशान, हाफिजपुर के झंडा मुशर्रफपुर का मामला
➡दिल्ली- विजय विहार में 4 मंजिला इमारत में आग, आसपास के घर भी आग की चपेट में आए, संकरी गली की वजह से फायर ब्रिगेड को दिक्कत, इमारत में 16 परिवार रह रहे थे और 2 लोग घायल, मीटर में चिंगारी से आग फैलने की आशंका, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई




