*शुक्लागंज सड़क हादसे में महिला की मौत सिलेंडर लेने जा रहे थे दंपत्ति*
शुक्लागंज के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र गाजिया खेड़ा के पास सुबह एक सड़क हादसे में मोपेड सवार महिला की मौत हो गई। दंपति घरेलू गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे तभी तेज रफ्तार वैन ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। म्रतका की पहचान आरपी नगर शुक्लागंज निवासी गीता वर्मा 55 पत्नी पवन वर्मा के रूप में हुई। उनके पति पवन वर्मा कानपुर केसा में लाइनमैन के पद पर कार्यत हैं। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे पवन वर्मा अपनी पत्नी के साथ मोपेड से जा रहे थे। गाजिया खेड़ा के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार वैन ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गीता वर्मा उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गीरी और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पवन वर्मा को भी मामूली चोटे आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल पवन को उपचार दिलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस वैन चालक की तलाश कर रही है इस हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
रमन शर्मा शुक्लागंज संवाददाता




